धनबाद- असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के विवादित बयान को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जबरदस्त आक्रोश देखा जा रहा है. इस क्रम में धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने असम के मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया और नारेबाजी की. इस दौरान कांग्रेसियों ने उनके बयान को आपत्तिजनक और गैर-जिम्मेदाराना बताया.
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुमार गौरव ने कहा कि असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पार्टी प्रवक्ता पवन खेड़ा के खिलाफ इस्तेमाल की गई भाषा बेहद अशोभनीय है. उन्होंने कहा कि इस तरह की बयानबाजी लोकतंत्र की गरिमा को ठेस पहुंचाती है और राजनीतिक मर्यादाओं का उल्लंघन करती है.
प्रतिक्रिया देते हुए नेताओं ने कहा कि पार्टी अपने नेताओं के खिलाफ किसी भी प्रकार की अभद्र टिप्पणी को कतई बर्दाश्त नहीं करेगी. उन्होंने असम के मुख्यमंत्री के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि यह उनकी मानसिकता को दर्शाता है. प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने कहा कि हिमंता बिस्वा सरमा को भविष्य में इस तरह की भाषा से बचने की चेतावनी दी.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








