पटना- सीएम नीतीश कुमार आज राज्यसभा सदस्य की शपथ ली। इधर, बिहार में नए मुख्यमंत्री को लेकर बीजेपी ने दिल्ली में कोर ग्रुप की बैठक बुलाई थी, जो बाद में रद्द कर दी गई।
इसके साथ ही एनडीए के सभी नेता पटना लौट रहे हैं। बैठक स्थगित होने के कारण बिहार के नए मुख्यमंत्री के नाम पर फैसला फिलहाल टल गया है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन इस बैठक की अध्यक्षता करने वाले थे। बैठक 12 बजे के बाद होने की बात कही जा रही थी।
डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा गुरुवार को ही बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचे थे। श्रेयसी सिंह को भी बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली बुलाया गया था।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
बीजेपी के कौर ग्रुप की बैठक में बिहार प्रभारी विनोद तावड़े, प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय, संजय जायसवाल, मंत्री दिलीप जायसवाल और मंगल पांडेय भी शामिल होने वाले थें।
इस बैठक में बीजेपी आलाकमान द्वारा औपचारिक रूप से प्रदेश कोर कमेटी से मुख्यमंत्री का नाम मांगे जाने की बात सामने आ रही थी। बीजेपी की कोशिश है कि किसी ऐसे चेहरे को मुख्यमंत्री बनाया जाए जिस पर सबकी आम सहमति हो और जो बिहार में पार्टी को और मजबूती दे सके।
मीटिंग में नए मुख्यमंत्री के नाम पर आम सहमति बनाने की कोशिश की बात सामने आई थी। बैठक में चर्चा के बाद राष्ट्रीय नेतृत्व को आगे का फैसला लेना था। इस बैठक में सिर्फ मुख्यमंत्री के नाम पर चर्चा के साथ ही शपथ ग्रहण का शेड्यूल पर भी तय किए जाने की संभावना थी।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
मिली जानकारी अनुसार, 14 अप्रैल को खरमास समाप्त हो रहा है। इसके बाद 16 अप्रैल से संसद का विशेष सत्र प्रस्तावित है। ऐसे में 15 अप्रैल को नई सरकार बन सकती है.








