पटना- तेजस्वी यादव ने बिहार के हालात पर सरकार को घेरते हुए गुरुवार को कहा था कि उनको भी सैलरी नहीं मिली है. दरअसल उनका आरोप था कि सरकार की नीतियों के कारण बिहार के हालात बदतर होते जा रहे है.
बेरोजगारी बढ़ी है. लोगों का इनकम कम होता जा रहा है. यहां तक कि सरकार का खजाना इस कदर खाली होता जा रहा है कि उनको भी सैलरी नहीं मिल रही है.
तेजस्वी के आरोप पर अब सरकार का जवाब आया है। सरकार के मुताबिक, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बकाया वेतन का भुगतान कर दिया गया है। 15 नवंबर 2025 से 2 दिसंबर 2025 तक का बकाया वेतन 18 मार्च 2026 को कोषागार में भेजा गया था और उसी दिन पास भी हो गया।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इसके बाद दिसंबर 2025 से मार्च 2026 तक का वेतन 10 अप्रैल 2026 को कोषागार में जमा किया गया, जिसे आज ही सुबह 11:28 बजे मंजूरी मिल गई। सरकार की और से कहा गया कि तेजस्वी यादव का पुराना और हाल का वेतन अब पास हो चुका है।








