रांची- गुरुवार की देर शाम रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र स्थित हाईकोर्ट के पास कार और एक ऑटो में भीषण टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार और ऑटो दोनों में ही आग लग गई.
देखते ही देखते दोनों ही वाहनों में आग ने विकराल रूप ले लिया. इसी बीच पुलिस और स्थानीय लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए कार और ऑटो में फंसे लोगों को किसी तरह बाहर निकाल उनकी जान बचाई.
मौके पर पहुंचे एंबुलेंस की सहायता से सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीक के अस्पताल भेज दिया गया. मौके पर पहुंचे दमकल के वाहनों ने कड़ी मशक्कत के बाद कार और ऑटो में लगे आग पर काबू पाया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
मौके पर मौजूद दमकलकर्मियों ने बताया कि कार और ऑटो दोनों ही सीएनजी मॉडल थे. यही वजह थी कि टक्कर होने के बाद दोनों में आग लग गई. बीच सड़क पर दो वाहनों में टक्कर के बाद आग लगने की वजह से थोड़ी देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी मच गई.
लंबा ट्रैफिक जाम लग गया. हालांकि पुलिस और दमकल की टीम ने आग पर काबू पाने के बाद जेसीबी मंगाकर दोनों ही जले हुए वहां को सड़क से किनारे हटाया.








