हजारीबाग- ACB हजारीबाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जलपथ प्रमंडल बरही के कार्यपालक अभियंता और सहायक अभियंता को 1 लाख 72 हजार रुपया घूस लेते हुए गिरफ्तार किया है. यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई कही जा रही है. इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया है.
हजारीबाग भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अधीक्षक ने जानकारी दिया कि गिरिडीह जिला के बिरनी थाना क्षेत्र के खरखरी गांव निवासी ब्रजेश कुमार राय ने शिकायत दर्ज कराई थी.
उन्होंने बताया था कि उनकी कंपनी Ganga Construction & Infrastructure Pvt. Ltd. को पंचायतखेरो रिजर्वायर योजना के तहत सड़क, पैरापेट, बैरियर, ड्रेन और बाउंड्री पिलर निर्माण का कार्य मिला है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
आरोप है कि इस कार्य के एवज में कार्यपालक अभियंता राहुल कुमार मालतो द्वारा दिसंबर में हुए Revised Agreement की राशि का 1%, अब तक किए गए भुगतान का 1% और उड़नदस्ता टीम के नाम पर कुल 5 लाख रुपये रिश्वत की मांग की जा रही थी.
इस शिकायत के सत्यापन के दौरान यह आरोप सही पाया गया. जांच में सामने आया कि राहुल कुमार मालतो और सहायक अभियंता चिरंजीवी दांगी दोनों मिलकर आवेदक से 1 लाख 72 हजार रुपया रिश्वत मांग रहे थे.
इसके बाद ACB हजारीबाग थाना में मामला दर्ज किया गया. 09 अप्रैल 2026 को दंडाधिकारी और दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में गठित ट्रैप टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को 1 लाख 72 हजार रुपया रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार कर लिया. दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








