अररिया- बिहार के अररिया जिले के फारबिसगंज में एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है. एक मामूली विवाद में सत्तू विक्रेता ने एक वाहन चालक का बीच सड़क पर गला रेतकर सिर अलग कर दिया.
हत्या के बाद भीड़ ने हत्यारे को लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मार डाला। बताया जा रहा है कि पार्किंग विवाद को लेकर रवि चौहान नामक व्यक्ति ने अली हुसैन नामक व्यक्ति की सरेराह गला रेतकर हत्या कर दी।
मिली जानकारी अनुसार, आरोपी ठेला दुकानदार फारबिसगंज थाना क्षेत्र के ही चौहान टोला वार्ड संख्या चार का रहने वाला राहुल चौहान था।जबकि ड्राइवर जोगबनी नगर परिषद क्षेत्र के अमौना वार्ड संख्या 21 नबी हुसैन था। ठेला दुकानदार प्रतिदिन ठेला लगाकर सत्तू और अनानास बिक्री करने का काम करता था।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
घटना से पहले नबी हुसैन सब्जी मंडी पिकअप से सब्जी लेकर आया हुआ था। पिकअप गाड़ी हटाने के सवाल पर दोनों में पहले बहस हुई। इसके बाद राहुल ने पिकअप गाड़ी के ड्राइवर के पेट में चाकू घोप दिया और फिर सर को धड़ से अलग कर दिया। इसके बाद वह कटा सिर हाथ में लेकर घूमता रहा।
इसके बाद ठेला दुकानदार कृषि उत्पादन बाजार समिति में बन रहे गोदाम की ओर झाड़ी में छिप गया।जहां मौके पर पहुंची पुलिस और भीड़ ने झाड़ी से उसे बाहर निकाला।
पुलिस जब आरोपी ठेला दुकानदार को लेकर सुरक्षित ठिकाने की ओर जा रही था तो आक्रोशित भीड़ ने पुलिस कस्टडी से आरोपी ठेला दुकानदार को बाहर खींच लिया। इसके बाद आरोपी ठेले वाले रवि चौहान की इतनी बुरी तरह से पिटाई की गई, कि उसकी भी मौके पर ही मौत हो गई।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
ये सबकुछ भीड़ ने पुलिस की आंखों के सामने ही कर डाला। गुरुवार की सुबह हुए इस डबल मर्डर के बाद पूरे इलाके में सन्नाटा पसर गया है। हालात के बिगड़ने की खबर पर भारी संख्या में पुलिस अधिकारी और बल मौके पर पहुंच मामले की तफ्तीश में जुट गए हैं। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया।
वहीं घटना के बाद पुलिस प्रशासन और अवैध ऑटो स्टैंड के सवाल पर आक्रोशित लोगों ने प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। वहीं, पुलिस ने कहा है कि इस केस में उन लोगों की भी पहचान की जा रही है, जिन्होंने आरोपी को पीट-पीट कर मार डाला। उन पर भी केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।








