रांची- रांची नगर निगम ने अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की. इस बीच टीम ने हरमू रोड सहित शहर के कई प्रमुख इलाकों में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया.
इस दौरान निगम की टीम को कुछ स्थानों पर स्थानीय दुकानदारों के विरोध का भी सामना करना पड़ा, जिससे कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण रहा. हालांकि स्थिति को नियंत्रित करते हुए प्रशासन ने काम जारी रखा.
जानकारी के अनुसार, हरमू रोड पर अभियान के दौरान कुछ दुकानदारों और निगम कर्मियों के बीच हल्की नोकझोंक भी हुई. स्थानीय लोगों ने कार्रवाई का विरोध किया लेकिन नगर निगम की टीम ने पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में अभियान को जारी रखते हुए अतिक्रमण हटाने का काम पूरा किया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
अभियान के दौरान सड़कों के किनारे लगाए गए ठेले-खोमचे, गुमटी और नालियों के ऊपर बनाए गए अवैध अस्थाई ढांचों को हटाया गया. टीम ने कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में सामान भी जब्त किया. हरमू रोड से कैरेट, बांस-बल्ली समेत अन्य सामग्री जब्त की गई.
नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि शहर में बढ़ते अतिक्रमण के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है, जिससे आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. ऐसे में अभियान चलाकर सड़कों को अतिक्रमण मुक्त करना जरूरी हो गया है.
नगर निगम ने सभी अतिक्रमणकारियों को सख्त निर्देश दिया है कि वे भविष्य में दोबारा सड़क या सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण न करें. इसके साथ ही यह भी चेतावनी दी गई है कि नियमों का उल्लंघन करने पर आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई की जाएगी.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








