गया- रामपुर थाना क्षेत्र के गेवाल बिगहा मोहल्ले में गश्ती के दौरान वार्ड पार्षद और उनके साथ मौजूद दबंगों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया.
इस घटना में रामपुर थाना में तैनात एएसआई विक्रम कुमार पासवान गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है.
जानकारी के मुताबिक, रामपुर थाना की गश्ती टीम देर रात लगभग डेढ़ से दो बजे के बीच इलाके में गश्त कर रही थी. इसी दौरान गेवाल बिगहा चौक के पास कई दुकानें खुली देखी गईं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गश्ती टीम में तैनात एएसआई ने दुकानदारों से दुकानें बंद करने का अनुरोध किया. पुलिस के अनुसार देर रात तक दुकानें खुली रहने से भीड़ जुटने और अप्रिय घटनाओं की आशंका बनी रहती है.
एएसआई विक्रम कुमार पासवान ने बताया कि पुलिस टीम रात दस बजे गश्ती के लिए निकली थी और करीब दो बजे गेवाल बिगहा चौक पहुंची.
वहां कई असामाजिक तत्वों के घूमने, गांजा और सिगरेट पीने तथा पुलिस पर टिप्पणी करने की बात सामने आई. ऐसे में अधिकांश दुकानदारों ने दुकान बंद कर दी, लेकिन एक दुकानदार दुकान बंद करने को तैयार नहीं हुआ.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








