रांची- सारंडा में आंधी-तूफान में पेड़ गिरने की वजह से शहीद हुए कोबरा के जवान राकेश कुमार को रांची स्थित सीआरपीएफ कैंप में श्रद्धांजलि अर्पित की गई.
सीआरपीएफ कैंप में आईजी सीआरपीएफ साकेत सिंह, झारखंड पुलिस के आईजी अभियान माइकल राज, झारखंड जगुआर के आईजी अनूप बिरथरे, डीआईजी इंद्रजीत महता सहित कई अधिकारियों ने शहीद जवान को श्रद्धांजलि दी.
शहीद के पार्थिव शरीर को आईजी सीआरपीएफ साकेत सिंह, आईजी अभियान डॉक्टर माइकल राज, आईजी जगुआर अनूप बिरथरे और डीआईजी जगुआर इंद्रजीत महता ने अपना कंधा दिया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
दरअसल, पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा के सारंडा जंगल में CRPF की कोबरा बटालियन नक्सलियों के खात्मे के लिए सर्च ऑपरेशन चला रही थी. इसी बीच मंगलवार देर रात बाबू डेरा कैंप के पास तेज आंधी और बारिश की वजह से एक विशाल पेड़ गिर गया.
हादसे में सीआरपीएफ कोबरा बटालियन के जवान राकेश कुमार गंभीर रुप से घायल हो गए. उन्हें बेहतर इलाज के लिए अगले दिन सुबह हेलीकॉप्टर से एयरलिफ्ट कर रांची के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान वह वीरगति को प्राप्त हो गए.
शहीद जवान राकेश कुमार सीआरपीएफ कोबरा बटालियन में सिपाही के पद पर कार्यरत थे. वह मूल रूप से बिहार के औरंगाबाद जिला के दाउदनगर में स्थित धमनी गांव के रहने वाले थे.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
रांची स्थित सीआरपीएफ कैंप में शहीद जवान के पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि दी जाएगी. इसके बाद उनके पार्थिव शव को अंतिम संस्कार के लिए उनके पैतृक गांव बिहार के औरंगाबाद जिला भेजा जाएगा.








