रांची- रांची के बरियातू थाना क्षेत्र के हरिहर सिंह रोड स्थित प्रति ज्वेलर्स में अज्ञात अपराधी के द्वारा मंगलवार की शाम लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है.
स्थानीय लोगों ने बताया कि मंगलवार की शाम अचानक बाइक सवार अपराधी जेवर दुकान के अंदर पहुंचे और दुकानदार को हथियार के बल पर अपने कब्जे में लेकर लूट को अंजाम दिया.
जानकारी के अनुसार जेवर दुकान में उस समय सोना उपलब्ध नहीं था इसलिए अपराधियों को सिर्फ 1 किलो चांदी और 20 हजार कैश ही हाथ लगे. भागते समय अपराधी दुकानदार का मोबाइल भी अपने साथ लूट कर लेते चले गए.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इस मामले की जानकारी मिलते ही बरियातू पुलिस इलाके की घेराबंदी कर अपराधियों के बारे में सुराग हासिल कर रही है. रांची के सिटी एसपी पारस राणा, सदर डीएसपी भी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं.
रांची सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस को अलर्ट किया गया है, जगह-जगह नाकेबंदी कर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है.








