डेस्क- असम पुलिस की टीम कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के दिल्ली आवास पर पहुंची है। सीएम हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी की FIR के बाद यह कार्रवाई की गई है। खबर है कि पवन खेड़ा घर पर नहीं है। असम पुलिस उनसे पूछताछ के लिए इंतजार कर रही है। दिल्ली पुलिस भी साथ में मौजूद है।
दरअसल दो दिन पहले पवन ने असम सीएम हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी रिनिकी भुइयां सरमा पर आरोप लगाया था कि उनके पास मिस्र, एंटीगा-बरबूडा और UAE के पासपोर्ट हैं। हिमंता और उनकी पत्नी ने आरोपों को गलत बताया था।
दिल्ली में छापेमारी पर सीएम सरमा ने आज कहा कि वह कल गुवाहाटी से भाग गए। मुझे मीडिया के जरिए पता चला है कि पुलिस दिल्ली में उनके घर गई थी, लेकिन वह हैदराबाद भाग गए हैं। कानून अपना काम करेगा।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
CM हिमंता ने कहा- जिन लोगों ने आरोप लगाए थे, वे अब भाग रहे हैं। अखिल गोगोई भी भागेगा। अखिल गोगोई बच्चा है, हमें बड़ी मछलियों को पकड़ना है। तीन राज्यों की सरकारों ने कहा है कि डॉक्यूमेंट्स डुप्लीकेट हैं। ये डॉक्यूमेंट्स शायद राहुल गांधी ने पवन खेड़ा को दिए होंगे।
बता दें कि असम में 9 अप्रैल को वोटिंग होगी। इससे पहले कांग्रेस नेता ने प्रेस कांफ्रेंस कर सीएम हिमंता और उनकी पत्नी पर कई आरोप लगाए है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








