डेस्क- सिक्किम के मंगन जिले में रविवार को लाचेन-चुंगथांग रोड पर तेज बारिश और बर्फबारी हुई। इसके कारण लैंडस्लाइड भी हुआ और सड़क में बड़ी-बड़ी दरारें आ गईं। यहां 1500 टूरिस्ट फंसे हैं। यहां आज सुबह से ही पर्यटकों का रेस्क्यू जारी है।
इधर, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से उत्तर भारत के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। उत्तराखंड के केदारनाथ धाम में लगातार तीसरे दिन बर्फबारी हुई। वहीं उत्तरकाशी और चमोली समेत 8 जिलों में बारिश के साथ ओले गिरे।
बताया जा रहा है कि हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, ओडिशा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छतीसगढ़, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरलम और आंध्र प्रदेश में आंधी-तूफान की संभावना है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
आंध्र प्रदेश, केरलम और पुडुचेरी में ओलावृष्टि हो सकती है। वहीं, राजस्थान, बिहार और झारखंड में तेज बारिश हो सकती है। पंजाब और राजस्थान में कुछ जगहों पर 60 किमी/घंटा तक की रफ्तार से हवा चल सकती है।








