पटना- पटना में बकाए पैसे की मांग को लेकर बहस के बाद युवक की हत्या कर दी.गई है. आरोप चचेरे दादा पर लगा है. वारदात को अंजाम देने के बाद से आरोपी फरार है.
यह घटना धनरूआ थाना क्षेत्र के निजामत गांव से स्टे सहजापुर की है. पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है. मृतक की पहचान भूषण यादव के बेटे सोनू कुमार बताया जा रहा है.
बताया जा रहा है कि सोनू हैदराबाद में एक पाइप कंपनी में काम करता था. परिजनों ने बताया कि गांव का मुकेश कुमार लेबर ठेकेदार है. सोनू को भी वही काम कराने के लिए हैदराबाद ले गया था लेकिन कई महीनों बाद जब पैसा नहीं मिल रहा था तो वह गांव लौट आया. यहां आकर वह उससे लगातार पैसे की मांग कर रहा था.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
रविवार को बकाए पैसे की मांग से आजीज होकर सोनू मुकेश के घर गया और मवेशी (भैंस) खोलने की कोशिश करने लगा. उसी दौरान रिश्ते में चचेरे दादा बिजेंद्र यादव ने देसी पिस्तौल से उस पर गोली चला दी.
गोली उसके सीने में लगी, जिसके बाद वह घायल होकर गिर पड़ा. परिजनों ने आनन-फानन में सोनू को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पीएमसीएच रेफर कर दिया. जहां उसकी मौत हो गई. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








