समस्तीपुर- समस्तीपुर में एक BPSC शिक्षक ने आत्महत्या कर ली है. शव कमरे से बरामद किया गया है. बताया जा रहा है कि शिक्षक शादीशुदा था, लेकिन उसकी एक गर्लफ्रेंड भी थी, जो उसे पत्नी से तलाक लेने के लिए दबाव बना रही थी.
घटना मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर एलौथ स्थित वस्तु विहार कॉलोनी की है. मृतक की पहचान 32 वर्षीय तरुण कुमार के रूप में हुई है, जो वैशाली के परमानंदपुर गांव के रहने वाले थे और अपग्रेड मिडिल स्कूल रामपुर केशोपट्टी में पदस्थापित थे.
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा. इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है. मृतक के पिता अभिनव कुमार ने बताया कि उनका बेटा शादीशुदा था और उसका एक बच्चा भी है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
पिता ने आगे बताया कि परिवार को जानकारी मिलने पर दोनों को समझाकर अलग रहने के लिए राजी किया गया, लेकिन इसके बाद भी लड़की कथित रूप से उसे परेशान करती रही.
परिवार ने लड़की के परिजनों को भी इसकी सूचना दी, पर बात नहीं बनी. पिछले साल तरुण, म्यूचुअल ट्रांसफर लेकर केशोपट्टी आ गया और पत्नी-बच्चे के साथ रहने लगा.
पिता का आरोप है कि इसके बावजूद भी वह (प्रेमिका) कथित तौर पर बेटे को परेशान करती रही. वो बेटे की पत्नी को तलाक देने की बात कहती थी और फ्लैट पर भी आने लगी. जिस वजह से तरुण परेशान हो गया. रात में भी उसका फोन आया था. उससे बात करने के बाद मेरे बेटे ने आत्महत्या कर ली.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
काफी देर तक कमरा नहीं खोलने पर जब उसकी पत्नी ने हल्ला किया तो आसपास के लोग जमा हो गए. पुलिस को सूचना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ा और शव को बाहर निकाला गया. पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर परिवार के लोगों को शव सौंप दिया है. आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.








