रांची- रांची में शनिवार को एक बड़ा हादसा सामने आया है. जहां रातू थाना क्षेत्र में एक तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई. काफी मशक्कत के बाद दोनों बच्चों के शवों को तालाब से बाहर निकाला गया.
ग्रामीणों ने बताया कि दोनों बच्चे तालाब में मछली पकड़ने के लिए गए थे. इसी दौरान वे नहाने के लिए तालाब के गहरे वाले हिस्से में चले गए. पानी गहरा होने की वजह से दोनों बच्चे डूब गए, जिसके कारण दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों की पहचान करमा उरांव के पुत्र आयुष उरांव (10) और जोसवा खलखो के पुत्र जॉन खलखो (8) के रूप में की गई है.
इस घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों के द्वारा दोनों बच्चों को तालाब से तत्काल बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
सूचना मिलते ही रातू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस द्वारा शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया की जा रही है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








