मोतिहारी- बिहार में आधिकारिक तौर पर शराबबंदी है, लेकिन वहां अब भी लोग जहरीली शराब से दम तोड़ रहे हैं. ताजा मामला मोतिहारी जिले का है, जहां जहरीली शराब पीने से अबतक चार लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं सात लोग अस्पताल में भर्ती है. इनमें से कई लोगों की आंखों की रोशनी चली गई है. दो लोगों को दूसरे अस्पातलों में रेफर किया गया है.
एसपी ने बताया कि इस मामले में चौकीदार भरत राय और मुख्य आरोपी नागा राय को उनके परिवार की महिलाओं के साथ गिरफ्तार किया गया है. तुरकौलिया प्रभारी उमाशंकर मांझी पर भी एक्शन लेते हुए उन्हें निलंबित किया जा चुका है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.
पीड़ित के परिजनों ने बताया कि जब से शराबबंदी हुई है, तब से इलाके में सैकड़ों जगह अवैध शराब का धंधा चल रहा है. इलाज कर रहे डॉक्टरों ने इसे जहरीली शराब के लक्षण बताते हुए मरीजों की आंखों की रोशनी प्रभावित होने की बात कही है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
स्थानीय लोगों ने इन मौतों के पीछे जहरीली शराब, किडनी फेल या कुत्ता काटने जैसी अलग-अलग वजहें बताई थी. रोहतास पुलिस प्रशासन ने इस मामले में आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं बताया था.








