पटना- गैस क्राइसिस को लेकर पटना में कांग्रेस नेताओं ने प्रदर्शन किया। महिलाओं ने सिलेंडर सड़क पर रखकर उसे माला पहनाकर विरोध जताया। कुछ महिलाएं चूल्हा लेकर पहुंची।
सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गयी. बीजेपी हटाओ-देश बचाओ जैसे नारे लगे। खाली सिलेंडर-खोखले वादे लिखे पोस्टर लहराए जा रहे हैं। कार्यकर्ता ढोल-मंजीरे के साथ सड़क पर बैठ गए और महंगाई डायन खाय जात है, गाना गाया गया.
नाम- नरेंद्र, काम- सरेंडर… इस तुकबंदी पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डफली और झाल के साथ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में शामिल नेताओं ने आरोप लगाया कि देश में लगातार बढ़ती महंगाई से आम जनता परेशान है, लेकिन केंद्र सरकार इसे नियंत्रित करने में विफल रही है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि, ‘मैं यूं ही गरीबों को ठगने नहीं दूंगा। 1 अप्रैल से बिहार सरकार द्वारा बिजली बिल के दरों में बढ़ोतरी की जा रही है। वहीं, एलपीजी क्राइसिस भी चल रहा है। पहले एलपीजी का मतलब ‘लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस’ होता था और अब इसका मतलब ‘ले पाओगे’ है।

गयाजी में आज कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई के विरोध में प्रदर्शन किया। शहर के टावर चौक पर आयोजित इस विरोध कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाए।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
कांग्रेसी प्रधानमंत्री मोदी का पुतला लेकर पहुंचे। इसमें पीएम को महंगाई का राक्षस बताया गया है। पीएम मोदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई है और मोदी का पुतला जलाया।
कांग्रेस के प्रदर्शन में अलग-अलग तस्वीर देखने को मिल रही है। एक ओर जहां पूर्व विधायक ने सिलेंडर को माला पहनाई, वहीं दूसरी ओर कुछ कार्यकर्ता सिर और कंधे पर सिलेंडर उठाकर प्रदर्शन में शामिल हुए।