डेस्क- आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में एक शादीशुदा नेवी कर्मचारी ने रविवार 29 मार्च को अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी। फिर उसके शव के कई टुकड़े कर दिए। इसके बाद खुद पुलिस स्टेशन गया और अपना अपराध को कबूल कर लिया।
मृतक की पहचान 31 साल की मोनिका के रूप में हुई है। वहीं आरोपी 35 साल का चिंतादा रविंद्र है। शुरुआती जांच के अनुसार, आरोपी ने प्रेमिका का सिर, हाथ और पैर को धड़ से अलग किया। पैरों और कूल्हे के हिस्से को ट्रॉली बैग में छिपा दिया। धड़ को फ्रिज में रखा।
सिर और हाथों को सुनसान इलाके में ले जाकर जलाने की कोशिश की। जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो घर और फ्रिज में शव के टुकड़े मिले। मोनिका का सिर गायब था। पुलिस को शक है कि रविंद्र ने उसे किसी दूसरी जगह पर ठिकाने लगाया।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
पुलिस के मुताबिक, आरोपी इंडियन नेवल शिप (INS) डेगा में तैनात एक टेक्निशियन है। रविंद्र और मोनिका 2021 में ‘मिंगल’ नामक डेटिंग ऐप पर मिले थे। इसके बाद दोनों अक्सर विशाखापट्टनम के अलग-अलग स्थानों जैसे पार्क और थिएटर में मिलते थे।
धीरे-धीरे उनके बीच प्रेम संबंध बन गया। 2024 में रविंद्र ने दूसरी लड़की से शादी कर ली। आरोपी के अनुसार, शादी के बाद से मोनिका अक्सर उसकी पत्नी को सब कुछ बताने की धमकी देती थी। आरोपी ने दावा किया कि मोनिका ने उससे 3.5 लाख रुपये लिए थे।
इसी वजह से दोनों के बीच लगातार झगड़े भी होते थे। कुछ हफ्ते पहले आरोपी की पत्नी अपने मायके विजयनगरम चली गई थी। इसका फायदा उठाकर आरोपी ने प्रेमिका को अपने घर पर समय बिताने के लिए बुलाया था।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
जांच में सामने आया है कि रविंद्र ने हत्या की प्लानिंग पहले से कर रखी थी। उसने दोपहर में मोनिका को घर बुलाया। शाम तक दोनों के बीच झगड़ा हुआ। इस दौरान रविंद्र ने मोनिका की गला घोंटकर हत्या कर दी।
इसके बाद उसने ऑनलाइन डिलीवरी प्लेटफॉर्म से चाकू मंगवाया और शव के टुकड़े कर दिए। अब पुलिस ने गायब शरीर के हिस्सों की तलाश के लिए एक विशेष टीम गठित की है। हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।








