भागलपुर- निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एसडीएम कार्यालय में तैनात स्टेनो प्रेम कुमार को 70 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
निगरानी विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि एक सरकारी काम के एवज में भारी भरकम राशि की मांग की जा रही है, जिसके सत्यापन के बाद यह छापेमारी की गई।
साथ ही निगरानी टीम ने उसके सहयोगी मयंक कुमार को भी मौके से दबोच लिया है। बताया जा रहा है कि मयंक इस घूसखोरी की प्रक्रिया में बिचौलिए की भूमिका निभा रहा था। टीम ने न केवल रिश्वत की रकम बरामद की, बल्कि दोनों को हिरासत में लेकर आगे की पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
बताया जा रहा है कि गिरफ्तार स्टेनो प्रेम कुमार बिहार के चर्चित ‘सृजन घोटाले’ में भी उसका नाम प्रमुखता से सामने आया था। उस मामले में वह जेल की हवा भी खा चुका है। जेल से आने के बाद वर्तमान में वह एसडीएम कार्यालय में स्टेनो के पद पर तैनात था.
इस हाई-प्रोफाइल गिरफ्तारी के बाद भागलपुर कलेक्ट्रेट और संबंधित सरकारी कार्यालयों में हड़कंप का माहौल है। फिलहाल, दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी गई है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








