डेस्क- कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए रविवार शाम 284 नामों की लिस्ट जारी की। राज्य में विधानसभा की कुल 294 सीटें हैं। लोकसभा चुनाव हारे अधीर रंजन चौधरी को बहरामपुर से प्रत्याशी बनाया गया है। मालातीपुर से मौसम नूर को टिकट दिया गया है।
भवानीपुर विधानसभा सीट पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और बंगाल विधानसभा के लीडर ऑफ ऑपोजीशन शुभेंदु अधिकारी को चुनौती देने के लिए कांग्रेस पार्टी ने प्रदीप प्रसाद को मैदान में उतारा है.
नंदीग्राम से कांग्रेस के टिकट पर शेख जरियातुल हुसैन चुनाव लड़ेंगे. खड़गपुर सदर सीट पर भाजपा के दिग्गज नेता दिलीप घोष के खिलाफ डॉ पापिया चक्रवर्ती को कांग्रेस ने टिकट दिया है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
कांग्रेस की इस सूची में सबसे प्रमुख नाम अधीर रंजन चौधरी का है. उन्हें उनके गढ़ बहरमपुर से उम्मीदवार बनाया गया है. अधीर रंजन ने पिछले दिनों खुद मीडिया से कहा था कि वह बहरमपुर से विधानसभा का चुनाव लड़ना चाहते हैं.
पार्टी ने उनकी इच्छा पूरी कर दी है. अधीर रंजन प्रदेश में पार्टी का सबसे बड़ा चेहरा हैं. संदेशखाली (ST) सीट से युधिष्ठिर भुइयां, डायमंड हार्बर से गौतम भट्टाचार्य, सिंगूर से बरुण कुमार मलिक और रायगंज से मोहित सेनगुप्ता को मैदान में उतारा है.
कांग्रेस ने मालदा और मुर्शिदाबाद जैसे अपने पारंपरिक गढ़ में मुस्लिम उम्मीदवारों और पुराने कार्यकर्ताओं पर भरोसा जताया है. उत्तर बंगाल की चाय बागान सीटों (जैसे कालचीनी, मदारीहाट) पर जनजातीय चेहरों को प्राथमिकता दी गयी है. सिलीगुड़ी से आलोक धारा और दार्जिलिंग से माधव राय को मैदान में उतारा है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








