पटना- जेडीयू ऑफिस के बाहर पोस्टर लगाया गया है. इस पोस्टर में सीएम नीतीश के बेटे निशांत कुमार की तस्वीर के नीचे फ्यूचर CM ऑफ बिहार लिखा है. इसके साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बिहार छोड़कर नहीं जाने की अपील की गई है.
पोस्टर में आगे लिखा है- ‘क्यों कर रहे हैं आप ऐसा विचार, जब बिहार वासियों को स्वीकार नहीं कि आप मुख्यमंत्री पद छोड़ जाएं बिहार.’बता दें सीएम नीतीश ने राज्यसभा जाने का जब ऐलान किया था, तब से ही जेडीयू के कार्यकर्ता उन्हें फिर से विचार करने और बिहार से नहीं जाने की अपील कर रहे हैं.
दरअसल, सीएम नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बिहार के अगले सीएम कौन होंगे, इसे लेकर चर्चा तेज है. जेडीयू लगातार निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग कर रही है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
जेडीयू ज्वाइन करने जब निशांत कुमार ऑफिस पहुंचे थे, उस दिन भी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उन्हें ही सीएम फेस बताया था. इसके साथ ही निशांत जब नालंदा पहुंचे थे, तब महिलाओं ने भी यही मांग की थी.
मोकामा के विधायक अनंत सिंह ने हाल ही में निशांत कुमार को सीएम मैटेरियल बताया था. इतना ही नहीं, उनकी तारीफ करते हुए कहा था कि निशांत कुमार में उनके पिता वाला गुण हैं. वे पढ़े-लिखे और अच्छे व्यवहार के हैं. लेकिन उस दौरान अनंत सिंह ने यह भी कहा था कि अगला सीएम कौन होगा, इस पर कुछ कहा नहीं जा सकता है.
इधर, बिहार के अगले सीएम को लेकर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को भी भावी चेहरा माना जा रहा है. लेकिन एनडीए की ओर से अब तक सीएम फेस को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








