पटना- पटना जंक्शन के पास महावीर मंदिर में राम नवमी को लेकर भव्य तैयारी की गई है। प्रसाद के लिए 24 हजार किलो नैवेद्यम तैयार होने वाले हैं। 18 हजार किलो बनकर तैयार भी हो गया है। इसे बनाने में 80 करीगर जुटे हैं। तिरुपति के कारीगर मिलकर तैयार कर रहे हैं।
इसे बनाने में 20 हजार किलो चीनी और 6840 किलो घी का इस्तेमाल किया जा रहा। लड्डू शुद्ध गाय के घी से तैयार किया जाता है। महावीर मंदिर के पाणिनी परिसर में पूरी सफाई के साथ नैवेद्यम तैयार किए जा रहे हैं।
बता दें, नैवेद्यम बनाने की पूरी प्रक्रिया मशीन से की जाती है। इसमें हाथों का इस्तेमाल सीधे तौर पर नहीं किया जाता है। सभी कुशल कारीगर ब्रह्म मुहूर्त में स्नान और पूजा पाठ करने के बाद नैवेद्यम तैयार करने में जुटते हैं।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
साल में एक बार सभी कारीगरों का मेडिकल चेक अप भी किया जाता है। राम नवमी को लेकर मंदिर में नैवेद्यम लड्डू के लिए कोई काउंटर नहीं रहेगा।
सभी काउंटर बाहर में रहेंगें। विभिन्न जगहों पर करीब 12 नैवेद्यम लड्डू काउंटर की व्यवस्था की जा रही है। मंदिर के पास से वीर कुंवर सिंह पार्क तक काउंटर रहेगा।
गौरतलब है कि पिछले साल भी 18 हजार किलो नैवेद्यम तैयार करके रखा गया था। उसी को देखते हुए इस बार 24 हजार किलो नैवेद्यम तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








