हजारीबाग- कल रामनवमी है. रामनवमी के मद्देनजर हजारीबाग पुलिस ने सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की है. इस बार हजारीबाग पुलिस टेक्नोलॉजी के साथ-साथ मानव शक्ति का भरपूर उपयोग करने जा रही है. गाड़ियों में जीपीएस लगाया जाएगा. साथ ही अर्थ गूगल मैप के जरिए पूरे जुलूस पर नजर रखी जाएगी.
रामनवमी पर हजारीबाग में 107 अखाड़ों की ओर से जुलूस निकाला जाएगा. सभी अखाड़ों की जीपीएस से मॉनिटरिंग की जाएगी. पहली बार हर अखाड़ों को यूनिफाइड कोड मुहैया कराया जा रहा है.
जिसमें पहला अक्षर थाना का, उसके बाद जुलूस की संख्या, जहां से जुलूस निकालेगा उसका नाम और अखाड़े का अध्यक्ष एवं सचिव का मोबाइल नंबर और उनका नाम अंकित रहेगा. जिसे गूगल अर्थ सर्च इंजन के जरिए मॉनिटरिंग की जाएगी.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
साथ ही रामनवमी जुलूस को लेकर 10 सहायक मंच तैयार किए जा रहे हैं. जिसमें डीएसपी रैंक के पदाधिकारी तैनात रहेंगे. सभी मंच एक-दूसरे से टेक्नोलॉजी के जरिए जुड़े रहेंगे. 8 किलोमीटर के जुलूस मार्ग पर विशेष रूप से नजर रहेगी.
वहीं, 51 सरकारी और निजी अस्पतालों में भी तैयारी की गई है, जहां निशुल्क फर्स्ट एड दिया जाएगा. 10 बाइक एंबुलेंस की भी तैनाती की जाएगी. हर एक मंच के पास एक एंबुलेंस रहेगी. सभी 10 मंचों में भी वह तमाम सुविधा दी जाएगी, जो मुख्य मंच को दिया जाता है.
पूरे जुलूस की 143 सीसीटीवी कैमरे से मॉनिटरिंग की जाएगी. वहीं 50 नाइट डिवीजन दूरबीन 50 भवन पर लगाए जाएंगे. जहां 100 से अधिक जवानों की तैनाती की जाएगी. पूरे जिले में सैकड़ों की संख्या में ड्रोन आकाश से अपनी नजर बनाए रखेंगे.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
पहली बार 16 असका लाइट 20 लगाई जा रही है. वही 20 मोबाइल इलेक्ट्रिक यूनिट तैयार किया जा रहा है. वहीं 5000 से अधिक जवानों को सड़कों पर तैनात किया जाएगा. यही नहीं आम जनता के लिए पेयजल और शौचालय की भी व्यवस्था की जा रही है.
सोशल मीडिया पर भी विशेष रूप से नजर रखी जा रही है. हजारीबाग जिला प्रशासन में एक अलग यूनिट सोशल मीडिया की मॉनिटरिंग के लिए तैयार किया है. अब तक 20 सोशल मीडिया हैंडलर्स को नोटिस जारी कर पोस्ट हटाने का निर्देश जारी किया है.
भ्रामक जानकारी के कारण अफवाह की स्थिति उत्पन्न न हो इसके लिए विशेष रूप से सोशल मीडिया पर काम किया जा रहा है. उन्होंने लोगों से अपील की है कि पोस्ट करने के पहले सत्यता की जांच कर लें और उन्माद फैलाने वाले पोस्ट ना करें. एसडीपीओ ने कहा कि जो भी व्यक्ति आपत्तिजनक पोस्ट करेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.








