पटना- बिहार सीएम नीतीश कुमार के खास रहे केसी त्यागी ने अब जनता दल यूनाइटेड (जदयू) से पूरी तरह दूरी बनाकर नई पार्टी जॉइन कर ली है. वह रविवार को नई दिल्ली में राष्ट्रीय लोकदल में शामिल हो गए.
रालोद अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी की मौजूदगी में केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता ली. इस दौरान दोनों नेताओं ने एक साथ मंच साझा किया और कार्यक्रम में कई अन्य नेता भी मौजूद रहे.
जयंत चौधरी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उनका स्वागत किया और कहा कि उनके आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी. यह फैसला ऐसे समय में आया है जब नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद जदयू के अंदर कई बदलाव हो रहे हैं. केसी त्यागी ने पहले ही पार्टी से दूरी बना ली थी और सदस्यता रिन्यू नहीं कराई थी.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
केसी त्यागी जदयू के पुराने और अनुभवी नेताओं में गिने जाते रहे हैं. उन्होंने पार्टी में महासचिव, प्रवक्ता और राजनीतिक सलाहकार जैसी कई अहम जिम्मेदारियां संभाली हैं. वह लंबे समय तक नीतीश कुमार के करीबी माने जाते थे.








