रांची- पूर्व कृषि मंत्री योगेंद्र साव का झारखंड कांग्रेस से तीन वर्षों के लिए निष्कासन हो गया है. इसे लेकर योगेंद्र साव का बयान सामने आया है. बिना शो कॉज के अपने निष्कासन पर सवाल उठाते हुए कहा कि ये लोग तब कहां थे जब हम विस्थापन की लड़ाई लड़ रहे थे.
योगेंद्र साव ने कहा कि वह जब विस्थापन की लड़ाई लड़ रहे थे तब ये लोग कहां थे. आज जब उनकी नियम को ताक पर रखकर फैक्ट्री और घर को तोड़ा गया. तब उन्होंने कुछ बात कह दी तो बिना शो कॉज के उन्हें निष्कासित कर दिया गया, जबकि उन्होंने कभी भी कांग्रेस के खिलाफ कोई काम नहीं किया है.
योगेंद्र साव ने कहा कि दरअसल झारखंड कांग्रेस के नेता राज्य में कांग्रेस को मजबूत होते नहीं देखना चाहते, इसलिए वह सरकार की चाटुकारिता में लगे रहते हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
उन्होंने कहा कि वह 1984 से कांग्रेस में हैं, पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की विचारधारा के साथ पार्टी में आये थे, आज भी राहुल गांधी, प्रियंका गांधी उनके आइडियल नेता हैं.
कांग्रेस राज्य में कभी मजबूत नहीं होगी क्योंकि कांग्रेस के किलर पार्टी के अंदर ही बैठे हैं. योगेंद्र साव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सरकार चला रही है या सरकार के इशारे पर कांग्रेस चल रही है, यह बड़ा सवाल है.
पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के निष्कासित नेता योगेंद्र साव के आरोपों को निराधार बताते हुए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि कांग्रेस का हर फैसला, कांग्रेस पार्टी का फैसला होता है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
वह किसी के दवाब में नहीं लिया जाता है. योगेंद्र साव महागठबंधन की सरकार के मुखिया को लगातार टारगेट कर रहे थे, ऐसे में कार्रवाई जरूरी था.








