जमशेदपुर- जमशेदपुर शहर में रविवार को अखंड तिरंगा यात्रा निकाली गई. इस तिरंगा यात्रा में हजारों की संख्या में लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और शहीद भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव को श्रद्धांजलि दी.
दरअसल, नमन संस्था की ओर से शहीद दिवस को लेकर अखंड तिरंगा यात्रा सह सम्मान शहीद यात्रा निकाली गई. इस दौरान एग्रीको ट्रांसपोर्ट मैदान से अखंड तिरंगा यात्रा निकली और शहर के विभिन्न चौक चौराहों से होकर गुजरी.
इस तिरंगा यात्रा में लाखों लोग हाथ में तिरंगा लेकर शामिल हुए. विभिन्न संगठन के अलावा सभी राजनीतिक दल के लोगों ने भी इस तिरंगा यात्रा में शामिल होकर शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को श्रद्धांजलि दी.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
हर साल इस तरह का आयोजन करने वाले अमरप्रीत सिंह काले ने बताया कि यह यात्रा देश के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने का एक सशक्त माध्यम है. इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं में देशभक्ति की भावना जागृत करना और समाज में एकता को सुदृढ़ करना है.
बता दें कि 23 मार्च 1931 को देश की खातिर शहीद हुए क्रांतिकारी भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु की याद में हर साल 23 मार्च को शहीद दिवस मनाया जाता है. भारत माता की जय घोष के साथ देश प्रेम और तिरंगे का सम्मान का संदेश देने वाले इस आयोजन में महिलाओं की भागीदारी भी रहती है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








