पटना- पटना के मीठापुर बाईपास पर तैनात ट्रैफिक पुलिस के एक कांस्टेबल ने सूझबूझ और तत्परता दिखाते हुए एक CISF जवान की जान बचा ली। मीठापुर बाईपास पर यह घटना हुई, जहां जवान अचानक अचेत होकर सड़क पर गिर पड़ा।
अचेत हुए व्यक्ति की पहचान नवादा जिले के रहने वाले कुंदन के रूप में हुई है, जो CISF में कांस्टेबल हैं। बताया जा रहा है कि उनकी तबीयत पहले से खराब थी और वे अस्पताल जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में वे बेहोश होकर गिर पड़े।
यह देख मीठापुर ट्रैफिक पोस्ट पर तैनात कांस्टेबल अंजनी कुमार गौरव ने बिना देर किए CPR देना शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि उसके शरीर से ज्यादा पसीना निकल रहा था और हाथ-पैर अकड़ रहे थे। स्थिति को देखते हुए उन्होंने हार्ट अटैक की आशंका जताई और
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
कांस्टेबल के मुताबिक, CPR शुरू करने के करीब 30 सेकेंड के भीतर ही जवान को होश आने लगा। कुछ ही मिनटों में उसकी हालत सामान्य हो गई। मौके पर मौजूद परिजन भी यह देख भावुक हो गए और कांस्टेबल को भगवान का रूप बताकर धन्यवाद दिया। हिम्मत जुटाकर यह कदम उठाया।
अंजनी कुमार गौरव ने बताया कि उन्हें CPR देने का विशेष अनुभव नहीं था। ट्रेनिंग के दौरान जो सिखाया गया था, उसी के आधार पर उन्होंने कोशिश की.
हालांकि उनकी कोशिश कामयाब रही. समय रहते मिली मदद से कुंदन की जान बच गई। फिलहाल उनकी स्थिति सामान्य है और वे अपने परिवार के साथ घर लौट गए हैं।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








