पटना- आज से नहाय-खाय के साथ चैती छठ की शुरुआत हो गई है। चार दिनों तक चलने वाले इस पावन पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह देखा जा रहा है। कद्दू भात के प्रसाद को ग्रहण कर व्रतियों ने आज से अनुष्ठान शुरू किया।
चैती छठ में नहाए खाए के पहले दिन पूजा अर्चना करने के लिए व्रती गंगा घाट पहुंचे। पूजा के बर्तन को गंगा की मिट्टी और जल से धोकर शुद्ध किया गया। इसके बाद गंगा स्नान कर भक्तों ने पूजा अर्चना कर व्रत का संकल्प लिया।
इस दौरान सुहागन महिलाएं एक दूसरे को पूजा का सिंदूर लगाती हुईं नजर आयीं। पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालु गंगाजल को लेकर पूजा के लिए घर लेकर जाते भी दिखाई दिए।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
चैती छठ का व्रत पूर्वांचल व उत्तर भारत के अलावा पूरे देश में संयम व पवित्रता के साथ मनाया जाता है। चैती छठ का पर्व प्रकृति, सूर्य और जल के प्रति आस्था का प्रतीक है। इस व्रत में अस्ताचल व उदयमान सूर्य को अर्घ्य देने की परंपरा है.








