नवादा- नवादा में एसटीएफ को बड़ी कामयाबी मिली. रजौली थाना क्षेत्र में एसटीएफ और नवादा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में प्रतिबंधित नक्सली संगठन PLFI के दो हार्डकोर उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया है. उनके पास से भारी मात्रा में विस्फोटक समेत खतरनाक हथियार बरामद हुए हैं.
पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई बीती रात 20 मार्च को की गयी. पुलिस को इन दोनों उग्रवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी. संयुक्त टीम ने रजौली थाना क्षेत्र में छापेमारी कर PLFI के दो सक्रिय नक्सलियों को दबोच लिया.
गिरफ्तार उग्रवादियों की पहचान दयानंद राजवंशी उर्फ गुर्जर उर्फ पप्पू पिता स्व रामेश्वर राजवंशी और मिथलेश राजवंशी पिता सादो राजवंशी के रूप में हुई है. दोनों रजौली थाना क्षेत्र के हरदिया गांव के निवासी बताए जा रहे हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
गिरफ्तारी के बाद दोनों नक्सलियों की निशानदेही पर पुलिस ने रजौली थाना क्षेत्र के भानेखाप स्थित पहाड़ी और जंगली इलाके में सघन सर्च ऑपरेशन चलाया. इस दौरान सुरक्षा बलों ने भारी मात्रा में अवैध हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की.
इसमें 315 बोर की दो राइफल, 20 जिंदा कारतूस, टैक्टिकल गियर बुलेटप्रूफ प्लेट के साथ एक बुलेटप्रूफ पटका, 9 डेटोनेटर 40.625 किलो से अधिक विस्फोटक पदार्थ, करीब 100 मीटर वायर शामिल है.
पुलिस के अनुसार बरामद सामग्री से यह आशंका जताई जा रही है कि नक्सली किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की साजिश रच रहे थे. फिलहाल इस मामले में रजौली थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. नेटवर्क से जुड़े अन्य नक्सलियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया गया है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








