भोजपुर- बिहार के भोजपुर में दिनदहाड़े एक युवक की हत्या कर दी गयी. जिले के गीधा थाना के ज्ञानपुर गांव में शनिवार की दोपहर इस घटना को अंजाम दिया गय़ा. मृतक की पहचान रवि कुमार (27), पिता हरेराम राय के रूप में हुई है.
मृतक के बड़े भाई रमाकांत ने बताया कि रवि दोपहर के समय घर के बाहर बैठा था. कुछ देर बात ट्रैक्टर लेकर काम पर जाने वाला था. इसी दौरान गांव के ही कुछ लोग पहुंचे और रवि पर फायरिंग शुरू कर दी. भाई ने गांव के सरोज कुमार समेत अन्य लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है.
रमाकांत ने बताया कि रवि कुमार पर सरोज कुमार को अपनी पत्नी से अवैध संबंध होने का शक था. सरोज को लेकर अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
झूठा आरोप लगाकर धमकी देता था. भाई ने बताया कि बीते दिनों भी सरोज रवि को हत्या की धमकी दी थी. शनिवार की दोपहर उसने गोली मारकर हत्या कर दी.
इधर, घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटनास्थल पर पहुंची पुलिस टीम ने जांच के लिए एफएसएल टीम को बुलाया है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








