डेस्क- ईद के मौके पर ममता बनर्जी ने कहा कि वे किसी को भी नागरिकों का मताधिकार नहीं छीनने देंगी. ऐसी किसी कोशिश के खिलाफ आखिरी दम तक लड़ेंगी. ममता बनर्जी ने केंद्र की एसआईआर प्रक्रिया को चुनावी साजिश करार दिया है.
दरअसल, शनिवार को कोलकाता के रेड रोड पर ईद की नमाज के मौके पर एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा प्रहार किया. उन्होंने आरोप लगाया कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के नाम पर भाजपा लोगों का ‘मताधिकार’ छीनने की गहरी साजिश रच रही है.
ममता ने कहा कि वे बंगाल की लोकतांत्रिक पहचान और नागरिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए अंत तक संघर्ष करेंगी. ममता बनर्जी का यह बयान ऐसे समय आया है, जब राज्य में अल्पसंख्यक बहुल इलाकों में मतदाता सूची से नाम कटने को लेकर राजनीतिक पारा सातवें आसमान पर है. ममता ने SIR की प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए इसे चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने का जरिया बताया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








