रांची- देशभर में आज ईद का त्योहार मनाया जा रहा है. राजधानी रांची में भी अलग-अलग मस्जिदों-ईदगाहों में पूर्व से निर्धारित समयों पर ईद की नमाज अदा की गई.
ईद के मौके पर हरमू ईदगाह में ईद की नमाज अदा करने के बाद हरमू ईदगाह के मौलाना मो.असगर मिस्बाही ने अपने संदेश में राज्य और देश में अमन और शांति का माहौल बनाने की अपील की.
उन्होंने कहा कि ईद की नमाज के दौरान अल्लाह से विश्वभर में खुशियों का माहौल हो, युद्ध और हिंसा रुके, आपसी प्रेम और भाईचारा बढ़ने की दुआ की. उन्होंने कहा कि ईद का त्योहार अल्लाह का शुक्र, दुनिया में एकता, अमन और आपसी विश्वास बढ़ाने का त्योहार है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
ईद की नमाज के दौरान हरमू किशोरगंज के पास कुछ युवा हाथ में ईरान के दिवंगत सबसे बड़े धार्मिक नेता खामनेई की तस्वीर लेकर पहुंचे थे, तो कुछ लोग काले रंग की तख्ती लेकर नमाज स्थल पर पहुंचे थे, जिसपर ईरान के साथ अमेरिका-इजरायल युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराते हुए अमेरिका विरोधी बातें लिखी हुई थी.
वहीं, ईरान को इस बात के लिए समर्थन किया गया था कि उसने हरमुज से भारत के जहाजों को आने की अनुमति दी. राज्यसभा सांसद महुआ माजी, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय भी हरमू ईदगाह के पास पहुंचकर लोगों को ईद की शुभकामनाएं दी.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








