कटिहार- कटिहार स्टेशन पर उस वक्त अजीबोगरीब स्थिति उत्पन्न हो गई जब उत्पाद विभाग की टीम शराब की सूचना पर कार्रवाई करने पहुंची। जीआरपी जवान और उत्पाद विभाग की टीम के बीच भिड़ंत हो गई. जीआरपी की टीम ने उत्पाद विभाग की टीम के साथ हाथापाई की, जिसका वीडियो सामने आया है
इस हमले को लेकर अब दोनों पक्ष के वरीय अधिकारियों का बयान सामने आया है. उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि उन लोगो को सूचना मिली थी कि हाटे बाजार एक्सप्रेस ट्रेन से शराब की खेप उतरने वाला है.
इसी सूचना पर जब उत्पाद विभाग की टीम रेड के लिए पहुंचे तो जल्दबाजी में सूचना नहीं दे पाने के कारण कुछ मिस कम्युनिकेशन की स्थिति हो गई. इसके बाद रेल पुलिस द्वारा उत्पाद विभाग के टीम को निशाना बनाया गया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
वहीं रेल डीएसपी ने भी बताया कि सूचना नहीं मिलने के कारण गलतफहमी में ऐसा हुआ है. वैसे बाकी अन्य बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है. दोनों पक्ष मिलकर गहराई से मामले की जांच कर रहे हैं. उत्पाद विभाग की ओर से सिविल में रेड मारा जा रहा था, उनसे पूछताछ किया गया. इसी दौरान वह लोग आवेशित हो गए.








