डेस्क- राहुल गांधी पर बयान देकर कंगना रनौत चौतरफा घिर चुकी हैं. तमाम विपक्षी कंगना पर हमलावर है. पप्पू यादव ने भी कंगना पर निशाना साधा। पप्पू यादव के बयान पर कंगना ने पलटवार किया है.
कंगना ने अपनी इंस्टा-स्टोरी पर पप्पू यादव के बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि बॉलीवुड में लड़कियों को सिर्फ आइटम नंबर तक सीमित कर दिया जाता था, लेकिन अब महिलाओं के खिलाफ इतनी अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया जा रहा है.
उन्होंने लिखा, “उन्होंने मुझे चखना या चटनी कहा. सिर्फ इसलिए कि मैंने कहा कि राहुल गांधी पलकें झपकाते हैं, लोगों को जबरदस्ती गले लगाते हैं, कुश्ती की क्लास है या महिलाओं को चिढ़ाने वाली बातें, यह सब महिलाओं के लिए असहज है.”
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
उन्होंने आगे लिखा, “विपक्ष ने मेरे खिलाफ अपमानजनक और गंदी गालियों की बौछार कर दी है. मैं एक फिल्म निर्माता, लेखिका और अभिनेत्री हूं. विपक्ष ने मुझे मनोरोगी या चखना/चटनी तक सीमित कर दिया है.
जब मैंने फिल्मों में कदम रखा था, तब महिलाएं सिर्फ आइटम सॉन्ग करती थीं, लेकिन यहां मुझे चखना और चटनी कहा जाता है. अब समय आ गया है कि इस महिला-विरोधी सोच को चुनौती दी जाए.”
बता दें कि कंगना ने मीडिया में बयान जारी कर राहुल गांधी को टपोरी कहा था. जिसपर पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने कहा था, “इग्नोर करिए न… कंगना-चखना… ये सब तो चटनी हैं”.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








