रांची- ईद-उल-फितर और प्रकृति के पर्व सरहुल पर झारखंड की राजधानी रांची में शनिवार 21 मार्च 2026 की सुबह 6:00 बजे से ही भारी वाहनों की एंट्री नहीं होगी. इसका कारण यह है कि इस साल ईद और सरहुल 21 मार्च को एक साथ मनाए जाएंगे.
ईद के मौके पर शहर के विभिन्न ईदगाहों और मस्जिदों में बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की संभावना है. वहीं, सरहुल पर्व पर सरना स्थलों में पूजा के बाद शोभायात्रा निकाली जाएगी.
भीड़ के मद्देनजर यातायात पुलिस ने शहर की यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है. ट्रैफिक एसपी ने शहर के कई प्रमुख मार्गों पर आवागमन बंद रखने और डायवर्जन लागू करने का निर्णय लिया है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, ईद की नमाज और सरहुल शोभायात्रा को देखते हुए शनिवार सुबह 6:00 बजे से शहर में भारी वाहनों की नो इंट्री लागू कर दी जाएगी. वहीं, दोपहर से शहर की प्रमुख सड़कों पर सामान्य वाहनों का परिचालन भी रोक दिया जाएगा.
भारी वाहनों को रिंग रोड की ओर डायवर्ट कर दिया जाएगा. इसके अलावा मालवाहक छोटे व्यवसायिक वाहनों का शहर में प्रवेश भी पूरी तरह बंद रहेगा. हालांकि, छोटे वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से चलाया जाएगा.
डोरंडा और आसपास के लिए वैकल्पिक रूट
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
- डोरंडा की ओर से आनेवाले वाहन सुजाता चौक से क्लब रोड होते हुए मुंडा चौक पहुंचेंगे.
- सुजाता चौक से डोरंडा जानेवाले वाहन कडरू पुल (बिग बाजार के पास) से होकर गुजरेंगे.
- प्लाजा चौक से लालपुर चौक तक पूरी तरह बंद रहेगा.
- अपर बाजार के पुस्तक पथ में शहीद चौक से गांधी चौक तक आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी.
- हिल व्यू से बरियातू मस्जिद तक बायें मार्ग पर भी यातायात बंद रहेगा.
सरहुल शोभायात्रा के दौरान बड़ा डायवर्जन
दोपहर में निकलनेवाली सरहुल शोभायात्रा कांके रोड, रातू रोड, बोड़ेया रोड, रेडियम चौक, शहीद चौक, अलबर्ट एक्का चौक, मेन रोड, सुजाता चौक होते हुए मुंडा चौक से सिरमटोली सरना स्थल तक जायेगी. नामकुम, खूंटी रोड, बिरसा चौक और डोरंडा की ओर से आनेवाली शोभायात्रा भी ओवरब्रिज, सुजाता चौक, मुंडा चौक होकर सिरमटोली पहुंचेगी. अरगोड़ा और हरमू की ओर से आने वाली यात्रा कडरू, बिग बाजार, सुजाता चौक होते हुए आगे बढ़ेगी.








