रांची- झारखंड मुक्ति मोर्चा ने भारत में एलपीजी की किल्लत और ईद के दौरान भी खाड़ी देशों में बड़ी संख्या में भारतीयों के फंसे होने को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला है.
झामुमो ने इसके लिए नरेंद्र मोदी सरकार की गलत नीतियों को जिम्मेदार ठहराया है. साथ ही कोल इंडिया द्वारा कोयले की कीमतों में बढ़ोतरी पर भी कड़ी नाराजगी जताई है.
झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने मांग की है कि झारखंड और देश भर में घरेलू गैस की कमी को देखते हुए, कोयला खाना पकाने के लिए सबसे सस्ता और आसानी से उपलब्ध विकल्प है. लेकिन, कोल इंडिया ने कोयले की कीमत भी बढ़ा दी है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
उन्होंने कहा कि झामुमो मांग करता है कि कोल इंडिया तुरंत बढ़ी हुई कीमत वापस ले और केंद्र सरकार राज्यों को जरूरत के हिसाब से कोयला आवंटित करे, ताकि राज्य इमरजेंसी में जरूरतमंदों को कोयला वितरित कर सकें. सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि आज केंद्र सरकार की गलत नीतियों की वजह से हम अपने पुराने दोस्तों को खोते जा रहे हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








