दिल्ली- पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया.
इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की खबर है. वहीं, स्थिति को बिगड़ता देख मौके पर तैनात पुलिस कर्मियों ने तुरंत हस्तक्षेप किया और दोनों पक्षों के नेताओं को वहां से हटाकर मामले को शांत कराया. वहीं, इस घटना के बाद दिल्ली सरकार ने सिटी वाइड फायर ऑडिट का आदेश दे दिया है.
दरअसल, पालम अग्निकांड में 9 लोगों की मौत के बाद लगातार अलग-अलग पार्टी के नेता पीड़ित परिवार से मुलाकात कर रहे हैं. इसी क्रम में आज आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल शाम पांच बजे पीड़ित परिवार से मुलाकात करने के लिए पहुंचने वाले थे. लेकिन उनके आने से पहले वहां AAP के दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज समेत आम आदमी पार्टी के कई पार्षद-विधायक और नेता मौके पर पहुंच गए.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
बताया जा रहा है कि जब आप नेता शोक सभा में बैठे थे, तभी वहां बीजेपी विधायक कुलदीप सोलंकी पहुंच गए. इसी बीच सौरभ भारद्वाज ने बीजेपी विधायक को अपने मोबाइल में वह वीडियो दिखाना शुरू किया, जिसमें बचाव कार्य के दौरान हाइड्रोलिक मशीन फेल होती दिख रही थी.
भारद्वाज ने इस विफलता के लिए भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराना शुरू किया, जिससे तीखी नोकझोंक छिड़ गई. कुछ ही पलों में यह बहस गाली-गलौज और धक्का-मुक्की में बदल गई. वहां मौजूद कार्यकर्ताओं के बीच जबरदस्त हंगामा हुआ.
इसी बीच भीड़ में से किसी व्यक्ति ने कुर्सी उठाकर फेंकी जो सीधे आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक विनय मिश्रा और एक अन्य नेता को जा लगी, जिससे विनय मिश्रा घायल हो गए.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
वहीं, स्थिति को बिगड़ता देख मौके पर तैनात पुलिस कर्मियों ने तुरंत हस्तक्षेप किया और दोनों पक्षों के नेताओं को वहां से हटाकर मामले को शांत कराया. घायल नेताओं का प्राथमिक उपचार कराया गया है, जबकि घटना के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है.
AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने गोवा से दिल्ली लौटते ही एयरपोर्ट से सीधे राजेंद्र कश्यप के घर पहुंचे और परिवार से मुलाकात की. उन्होंने कहा कि एक ऐसा परिवार, जिसने 9 लोगों को खो दिया है, उन्हें डराया और धमकाया जा रहा है। मेरी मांग है कि इस हादसे की निष्पक्ष जांच की जाए.








