डेस्क- पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने गुरुवार को कैंडिडेट्स की दूसरी लिस्ट जारी कर दी। इसमें 111 कैंडिडेट्स के नाम हैं। एक्ट्रेस रूपा गांगुली को भी टिकट दिया गया है। पार्टी ने सोमवार को 144 कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी की थी।
इसके पहले सुबह असम विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपने कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट जारी की। इसमें सीएम हिमंता बिस्व सरमा सहित 88 नाम हैं। हिमंता अपनी परंपरागत सीट जालुकबारी से चुनाव लड़ेंगे। वे सातवीं बार इस सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।
25 दिन पहले भाजपा में आए पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन बोरा को भी टिकट दिया गया है। भाजपा ने एक दिन कांग्रेस छोड़कर पार्टी जॉइन करने वाले सांसद प्रद्युत बोरदोलोई को दिसपुर से उम्मीदवार बनाया गया है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इधर, प्रद्युत बोरदोलोई के BJP में शामिल होने के बाद उनके बेटे प्रतीक बोरदोलोई ने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया है। प्रतीक ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को लिखे पत्र में कहा कि अब उनका कांग्रेस उम्मीदवार बने रहना सही नहीं होगा।
उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रति सम्मान और जिम्मेदारी के साथ मैं अपनी उम्मीदवारी वापस लेने का फैसला कर रहा हूं। मेरा मानना है कि मार्घेरिटा के लोगों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पार्टी के कैंडिडेट को लेकर पूरी स्पष्टता और भरोसा मिलना चाहिए।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








