पटना- बतौर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज अंतिम बार इफ्तार पार्टी का आयोजन किया. मुख्यमंत्री आवास के बाहर नीतीश कुमार के साथ निशांत की कई जगह पोस्टर लगाई गई है.
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रोजेदारों को मुख्यमंत्री आवास में प्रवेश दिया गया. जिनके हाथ में पास था, उन्हें ही एंट्री मिली. इस दौरान किसी को भी मोबाइल ले जाने की इजाजत नहीं थी. यहां तक की मीडिया के लोगों को भी कैमरा और मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं दी गई.
इफ्तार पार्टी में शामिल होने वाले लोगों में से कई का कहना है कि मुख्यमंत्री को विदाई देने इफ्तार पार्टी में शामिल हो रहे हैं तो वहीं बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष तुफैल कादरी का कहना है कि मुख्यमंत्री राज्यसभा जा रहे हैं तो हम लोग यह कहने आए हैं कि वहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ को मजबूत करें और पूरे देश में कमल खिलाने में मदद करें.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इस दौरान जेडीयू के राजनीतिक सलाहकार डॉ. आरए दानिश ने कहा कि हमें उम्मीद है कि मुख्यमंत्री नहीं भी रहेंगे, तब भी इसी तरह का आयोजन करते रहेंगे. उनका मानना है कि सीएम पद से हटने के बावजूद भी नीतीश कुमार बिहार में ही रहेंगे, इसलिए कहीं कोई परेशानी होने वाली नहीं है.
वहीं नालंदा के मो. अकबर अली ने कहा, ‘मैं 20 सालों से लगातार मुख्यमंत्री की इफ्तार पार्टी में शामिल होता रहा हूं. याद तो नीतीश कुमार जी बहुत आएंगे.
हम लोग तो दुआ करेंगे कि मुख्यमंत्री फिर से विचार करें. जनता दल यूनाइटेड की की प्रवक्ता अंजुम आरा का भी कहना है कि बिहार की जनता हमेशा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को याद करेगी.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








