पटना- नोटिफिकेशन की मांग को लेकर TRE-4 कैंडिडेट्स बुधवार को पटना में सड़कों पर उतरे। पटना कॉलेज से BPSC ऑफिस तक मार्च के लिए निकले कैंडिडेट्स को पुलिस ने बैरिकेडिंग कर जेपी गोलंबर के पास रोक दिया। प्रदर्शनकारी यहां सड़क पर लेटरकर अपना विरोध जताने लगे। प्रदर्शन की वजह से लंबा जाम लग गया है।
दरअसल, अभ्यर्थियों ने बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) को 17 मार्च की देर रात तक का अल्टीमेटम दिया था। छात्रों का कहना है, तय समय सीमा तक TRE-4 का नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया, जिसके बाद उन्होंने 18 मार्च को बड़े आंदोलन का ऐलान किया है। अभ्यर्थियों का कहना है कि वे पिछले 2 वर्षों से इस वैकेंसी का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
छात्र नेता दिलीप ने कहा है कि, CM चाहते हैं कि TRE-4 जल्दी हो। वो अपनी यात्रा में लगातार इसका जिक्र कर रहे हैं। लेकिन बीपीएससी के कुछ अधिकारी सीएम का आदेश नहीं मानकर उनका अपमान कर रहे हैं।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इधर, BPSC ने कुछ कैंडिडेट्स को बातचीत के लिए बुलाया। मुलाकात के बाद छात्र नेता दिलीप ने कहा कि बीपीएससी के परीक्षा नियंत्रक से हमारी मुलाकात हुई है। उन्होंने कहा है कि शिक्षा विभाग ने जो हमें रिक्तियां भेजी थी उसे वापस लिया है। उसमें कुछ त्रुटियां थी। 20 तारीख को शिक्षा विभाग के साथ मीटिंग होने वाली है। उसके बाद इसी महीने विज्ञापन जारी किया जाएगा।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








