पटना- नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बिहार की राजनीति में नए मुख्यमंत्री को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. NDA के अंदर मंथन जारी है, वहीं बयानों का दौर भी शुरू हो गया है.
जेडीयू नेता और मंत्री अशोक चौधरी ने इस बहस में नया मोड़ ला दिया है. उन्होंने इशारों-इशारों में कहा कि नीतीश के बेटे निशांत कुमार भी मुख्यमंत्री की रेस में हो सकते हैं. उन्होंने कहा- स्काई इज द लिमिट, निशांत कहीं भी जा सकते हैं.
जब पत्रकारों ने पूछा कि क्या निशांत डिप्टी सीएम बनेंगे, तो अशोक चौधरी ने कहा कि उन्हें सिर्फ इस पद तक सीमित क्यों रखा जाए. फिर पूछा गया कि क्या निशांत मुख्यमंत्री बनेंगे तो उन्होंने साफ कहा- क्यों, नहीं बन सकते हैं?
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इस दौरान अशोक चौधरी ने तेजस्वी यादव पर भी तंज कसा. उन्होंने कहा नौवीं फेल जब अपने आप को क्लेम कर सकता है सीएम बनने का तो जो इंजीनियरिंग का पढ़ाई किया है वो क्यों नहीं क्लेम कर सकता है देश का प्रधानमंत्री बनने के लिए.
बता दें, नीतीश के फैसले के बाद निशांत कुमार ने राजनीति में कदम रखा है और जेडीयू की सदस्यता ली है. वे लगातार कार्यकर्ताओं के बीच जा रहे हैं. कई जगहों पर उन्हें मुख्यमंत्री बनाने के नारे लगाए जा रहे हैं.
जेडीयू के अंदर भी निशांत कुमार को लेकर माहौल बनता दिख रहा है. कार्यकर्ता उनके समर्थन में नारेबाजी कर रहे हैं. ऐसे में अशोक चौधरी का बयान इस चर्चा को और हवा दे गया है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








