पटना- राज्यसभा चुनाव के पांच पदों पर सोमवार को वोटिंग हुई थी। जिसमें महागठबंधन के 4 विधायक वोट देने नहीं पहुंचे थे, जिसमें कांग्रेस के 3 विधायक शामिल थे।
इसे लेकर आज कांग्रेस ने एनडीए सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। वोट चोर, विधायक चोर नीति के खिलाफ कांग्रेस ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, सदाकत आश्रम के गेट के सामने पुतला दहन किया। इसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम मौजूद रहे.
मौके पर कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी जिंदाबाद, विधायक चोरी बंद करो, राजेश राम जिंदाबाद, वोट चोर गद्दी चोर जैसे नारे लगाए। इस मौके पर राजेश राम ने कहा कि लोग दबाव में हैं।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
स्वतंत्र नहीं हैं। सारी मीटिंग की प्रक्रिया चली। अचानक क्या हुआ जब उनसे बात होगी तो पता चलेगा। पार्टी नेतृत्व हमेशा तय करती है। वे आजाद हैं या गुलाम हैं वे ही बताएंगे।








