पटना- पटना में नारकोटिक्स टीम पर हमला हुआ है। टीम छापेमारी करने पहुंची थी। इसी बीच शरारती तत्वों ने 5 सदस्यीय टीम पर हमला कर दिया। पत्थरबाजी और रोड़ेबाजी की जाने लगी।
2 को हल्की चोट लगी। हालात ऐसे हो गए थे कि नारकोटिक्स की टीम को फायरिंग करनी पड़ी। इसी दौरान आकाश धांगर नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया है। घटना बुद्धा कोलनी के चिनाकोठी की है।
नारकोटिक्स की टीम बुरी तरह से भीड़ में फंस चुकी थी। गनीमत की बात रही कि बुद्ध कॉलोनी थाने की पुलिस समय से मौके पर पहुंच गई। इसके बाद जैसे-तैसे वहां से आकाश धानगर को लेकर टीम बाहर निकल गई। आकाश धानगर का आपराधिक इतिहास पाया गया है। मादक पदार्थ बेचने के आरोप में आकाश और उसकी पत्नी जेल भी जा चुके हैं।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इधर, आरोपी की मां सुनीता देवी ने बताया कि सुबह के वक्त नारकोटिक्स डिपार्टमेंट की टीम पहुंची थी। पड़ोस के 2 लोगों ने मेरे बेटे के सामने स्मैक का थैला फेंक दिया।
इसके बाद मेरे बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया। सुनीता ने बताया कि टीम की ओर से तीन-चार राउंड फायरिंग भी की गई। इसके बाद महिलाएं और अन्य लोग घर में भाग गए।
आकाश धागड़ के पास से 54 पुड़िया स्मैक और 6,700 रुपया बरामद किया गया है। फायरिंग में किसी की हताहत की सूचना नहीं है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








