डेस्क- इंग्लैंड की लीग द हंड्रेड में सनराइजर्स लीड्स ने पाकिस्तान के स्पिनर अबरार अहमद को खरीदा था, इस पर विवाद खड़ा हो गया है। इस फैसले पर पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।
गावस्कर ने कहा कि भारतीय मालिकों का पाकिस्तानी खिलाड़ियों को खरीदना भारतीयों की जान से खिलवाड़ जैसा है और ऐसे फैसलों से बचना चाहिए। इन पैसों से भारत के खिलाफ लड़ने के लिए हथियार खरीदे जाते हैं।
13 मार्च को लंदन में हुए ऑक्शन में अबरार को ₹2.34 करोड़ में खरीदा गया था। ऑक्शन में काव्या मारन मौजूद थीं, जो सनराइजर्स की CEO हैं। जिनके पास IPL की सनराइजर्स हैदराबाद और साउथ अफ्रीका लीग (SA20) की टीम सनराइजर्स ईस्टर्न केप भी है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
SRH के अबरार को खरीदने के फैसले के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने काफी विरोध भी किया था। SRH का ऑफिशियल X अकाउंट भी टेम्परेरी तौर पर बैन कर दिया गया था।
गावस्कर के मुताबिक जब पाकिस्तानी खिलाड़ी को फीस दी जाती है, तो वह अपने देश में टैक्स देता है और वह पैसा वहां की सरकार के पास जाता है। उन्होंने कहा कि वही पैसा हथियार खरीदने में इस्तेमाल हो सकता है और इससे भारतीय सैनिकों व नागरिकों को नुकसान पहुंच सकता है।
गावस्कर ने कहा कि सनराइजर्स लीड्स के कोच डेनियल विट्टोरी न्यूजीलैंड के हैं, इसलिए हो सकता है कि वे इस स्थिति को पूरी तरह न समझ पाए हों और उन्होंने टीम में पाकिस्तानी खिलाड़ी को लेने की सलाह दी हो।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
लेकिन टीम के मालिक को हालात की पूरी समझ होनी चाहिए थी और उन्हें यह खरीद रोक देनी चाहिए थी। गावस्कर ने सवाल उठाया कि क्या ऐसा टूर्नामेंट जीतना, जिसे दुनिया के बाकी देश नहीं खेलते, भारतीय लोगों की जान से ज्यादा महत्वपूर्ण है?
इधर, इस मामले पर BCCI के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा कि बोर्ड इसमें हस्तक्षेप नहीं कर सकता, क्योंकि यह एक विदेशी लीग से जुड़ा मामला है। अंतिम फैसला फ्रेंचाइजी को ही लेना होगा।








