गया- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार और भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर की एआई तकनीक से बनाई गई आपत्तिजनक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की.
पुलिस ने फतेहपुर थाना के शब्दो गांव निवासी विकास कुमार यादव को गिरफ्तार किया है. आरोपी पर एआई टूल्स की मदद से निशांत कुमार और मैथिली ठाकुर की तस्वीरों को आपत्तिजनक रूप से संपादित करने और उन्हें वायरल करने का आरोप है. गिरफ्तारी छापेमारी के दौरान हुई, और फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि मामले की पूरी सच्चाई सामने आ सके.
मामले की जांच में फतेहपुर थाना पुलिस ने तकनीकी सेल की विशेष मदद ली. सोशल मीडिया पोस्ट की ट्रेसिंग और डिजिटल फुटप्रिंट्स के आधार पर विकास कुमार यादव तक पहुंचा गया. यह कार्रवाई मात्र 24 घंटे के भीतर पूरी हुई.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
वायरल पोस्ट के बाद विकास कुमार यादव ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर सार्वजनिक रूप से माफी मांगी थी. उसने दावा किया कि फोटो उसके पास आया था और उसने गलती से इसे शेयर कर दिया. आरोपी ने निशांत कुमार और मैथिली ठाकुर से माफी मांगी, लेकिन पुलिस ने इसे गंभीर अपराध मानते हुए कार्रवाई की.








