पलामू- मेदिनीनगर के बैरिया चौक के पास रविवार को एक एलपीजी गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया है. इस ब्लास्ट में चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं.
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस एवं दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची. सभी जख्मी को इलाज के लिए अस्पताल में भेजा गया, वहीं एक घंटे के कड़ी मशक्कत के बाद दमकल ने आग पर काबू पाया है.
जानकारी अनुसार, जहां पर ब्लास्ट हुआ है वहां से तीन दर्जन से अधिक गैस के सिलेंडर बरामद हुए हैं. पुलिस एवं दमकल की टीम ने कुछ गैस सिलेंडर को भी बाहर निकाला है, घर के अंदर धुंआ भरा हुआ था और गैस लीक कर रही थी.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इस ब्लास्ट में धर्मेंद्र सिंह, विक्रम कुमार, मुकेश कुमार सिंह एवं आलोक कुमार जख्मी हुए हैं. सभी जख्मी को इलाज के लिए अस्पताल में भेजा गया, वहीं एक घंटे के कड़ी मशक्कत के बाद दमकल ने आग पर काबू पाया है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








