जामताड़ा- जामताड़ा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है. गांव के कुएं से पिता और उसके दो नाबालिग बच्चों का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किया गया है.
एक साथ तीन शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को कुएं से बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है.
मिली जानकारी अनुसार, इलाके के चरवाहे मुडाबेड़िया आश्रम के पास मवेशी चराने गए थे. आश्रम से कुछ सौ मीटर की दूरी पर स्थित कुएं में चरवाहों ने तीन लाश देखी.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
चरवाहों ने फौरन मामले की जानकारी पुलिस को दी. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को बरामद किया. तीनों लाश सड़ी-गली अवस्था में पाई गई है.
पुलिस के अनुसार मृतक और उसके दो बच्चे पश्चिम बंगाल के राजनगर, बीरभूम जिला के रहने वाले थे. आधार कार्ड के माध्यम से शवों की शिनाख्त हुई है. वहीं, पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही तीनों की मौत की असली वजह सामने आएगी.
फिलहाल पुलिस दूसरे बिंदुओं पर भी जांच कर रही है. फिलहाल मामला हत्या का है या आत्महत्या का इसका खुलासा नहीं हो पाया है. पुलिस प्रथम दृष्टया आत्महत्या का बता रही है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








