रांची- झारखंड की राजधानी रांची के टाटीसिलवे इलाके में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया. टाटीसिलवे से अनगड़ा की ओर जाने वाली सड़क के किनारे लगे डोल मेला में अचानक एक अनियंत्रित कार घुस गई. इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 8 से 10 लोगों के घायल होने की सूचना है. घटना के बाद मेले में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.
मिली जानकारी के अनुसार, कार तेज रफ्तार में थी और अचानक चालक का नियंत्रण वाहन से हट गया. इसके बाद कार सीधे मेले में मौजूद लोगों की भीड़ की तरफ घुस गई, जिससे कई लोग उसकी चपेट में आ गए.
हादसे में घायल लोगों को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से तुरंत पास के अस्पताल पहुंचाया गया. घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है. मृतक की पहचान करने की भी कोशिश की जा रही है. घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोग घायलों को संभालने में जुट गए.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि कार अनियंत्रित कैसे हुई. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








