डेस्क- पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में भारतीय जनता पार्टी की विशाल रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस पर तीखा हमला बोला.
उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में भ्रष्टाचार, हिंसा और वर्षों के कुशासन के खिलाफ जनता में गुस्सा बढ़ रहा है और अब बदलाव की लहर शुरू हो चुकी है.
रैली के दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘नए बंगाल की क्रांति’ इसी ब्रिगेड रैली से शुरू हो गई है और राज्य से ‘निर्मम सरकार’ तथा ‘महाजंगलराज’ का अंत अब तय है. उन्होंने दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस की सरकार सत्ता खोने के डर से घबरा गई है और इसी वजह से लोगों को रैली में आने से रोकने की कोशिश की गई.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि रैली को रोकने के लिए रास्तों पर यातायात बाधित किया गया, पुलों पर आवाजाही रोकी गई और पोस्टर फाड़े गए, लेकिन इसके बावजूद भारी संख्या में लोग सभा में पहुंचे.
उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस ने रैली में आए लोगों को ‘चोर’ कहकर अपमानित किया, जबकि असली चोर कौन हैं यह जनता अच्छी तरह जानती है.
प्रधानमंत्री ने कहा कि राज्य में बदलाव को अब कोई नहीं रोक सकता और भारतीय जनता पार्टी को ‘महिषासुर मर्दिनी’ का आशीर्वाद प्राप्त है. उन्होंने रैली में उमड़ी भीड़ की ओर इशारा करते हुए कहा कि यह तृणमूल कांग्रेस सरकार के अंत की उलटी गिनती की शुरुआत है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








