यूपी- उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एलपीजी सिलेंडरों की कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने बड़ा अभियान चलाया.
एलपीजी की किल्लत और कालाबाजारी की शिकायतों के बीच खाद्य एवं रसद विभाग और जिला प्रशासन की संयुक्त टीमों ने शहरभर में बड़ा एक्शन लिया. इस दौरान 1,483 जगहों पर छापेमारी की गई. इस दौरान 24 एफआईआर दर्ज की गईं और मौके से 6 लोगों को अरेस्ट किया गया.
एजेंसी के अनुसार, सरकार की ओर से जारी बयान के मुताबिक, यह कार्रवाई शुक्रवार को की गई. अभियान का मकसद एलपीजी सिलेंडरों की सप्लाई व्यवस्था को सुचारू रखना और कालाबाजारी में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई करना था.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेश में एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति पर निगरानी की जा रही है, ताकि कहीं भी किसी प्रकार की कमी या गड़बड़ी न हो. इसी क्रम में लखनऊ में बड़े पैमाने पर अभियान चलाया गया.
इसके तहत जिला स्तर पर गठित टीमों ने शहर के विभिन्न इलाकों में छापेमारी और जांच अभियान चलाया. अधिकारियों ने गैस एजेंसियों, गोदामों और संदिग्ध स्थानों की जांच की, जहां एलपीजी सिलेंडरों की कालाबाजारी की आशंका जताई जा रही थी.
कार्रवाई के दौरान कुल 24 एफआईआर दर्ज की गईं. इनमें से चार मामले एलपीजी वितरकों के खिलाफ दर्ज किए गए, जबकि 20 अन्य मामले ऐसे व्यक्तियों के खिलाफ दर्ज किए गए जो सिलेंडरों की अवैध खरीद-बिक्री और कालाबाजारी में शामिल पाए गए.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
छापेमारी के दौरान छह आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया गया. इसके अलावा 19 19 अन्य लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई है. अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।








